Breaking News
Thursday, 21-Aug-2025
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

हनुमान नगर ,राष्ट्रीय राजमार्ग कोटा पर टीकड़ गांव के समीप एक व्यक्ति का शव शनिवार सुबह सड़क पर पड़ा मिला।

Norat Mal Nama 05-Jul-2025
हाईवे के समीप मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच राष्ट्रीय राजमार्ग कोटा पर टीकड़ गांव के समीप एक व्यक्ति का शव शनिवार सुबह सड़क पर पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना हनुमान नगर थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। हनुमान नगर पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 से 50 वर्ष अनुमानित लग रही है। शव टीकड़ में हाईवे से सटे सर्विस रोड पर पड़ा हुआ मिला, जिसके पास एक प्लास्टिक का कट्टा भी था। जिसमें वेस्ट भरा हुआ है। शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे। मृतक ने क्रीम कलर की शर्ट और गहरे रंग का पजामा पहन रखा था। पुलिस ने मोर्चरी में शव रखवा कर पहचान करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Previous News

Top News