Norat Mal Nama
08-Apr-2026
देवली, उपखंड के नगर नगर फोर्ट में श्री नामदेव छीपा समाज के श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में आगामी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 4 जुलाई 2026 को करने का निर्णय लिया गया।
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर नामदेव समाज नगर फोर्ट में नामदेव समाज की श्री प्रदीप कुमार बघेरवाल की अध्यक्षता में रात्रि 8 बजे मीटिंग का आयोजन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से आगामी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन शुभ मुहूर्त 4 जुलाई 2026 को करने का निर्णय लिया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मूर्ति स्थापना समिति का गठन किया गया, जिसमें संरक्षक श्री श्री 1008 लक्ष्मीनाथ भगवान, संयोजक श्री रतन लाल बाकलीवाल,मंत्री श्री गणेश जाजपुरा, कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार बघेरवाल, सलाहकार समिति में श्री रामलक्ष्मण बघेरवाल, श्री दुर्गेश गंगवाल, श्री रामधन बघेरवाल, श्री प्रहलाद जेठानियां, श्री बजरंग लाल जेठानियां, श्री सुरेश गुलगावा, श्री रमेश चन्द गुलगावा को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।इस अवसर पर श्री दिनेश गुलगावा, श्री महेश जेठानियां, श्री मधुसूदन बघेरवाल, श्री गोविंद गुलगावा, श्री राजेश मेड़तवाल, नाथु लाल बाकलीवाल समाज बंधु उपस्थित रहे।