Breaking News
Saturday, 21-Nov-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

टोंक,छीपा समाज ने एकादशी के शुभअवसर पर सन्त शिरोमणी श्री नामदेव जी महाराज की 756 वीं जयन्ति मनाई

Norat Mal Nama 21-Nov-2026
टोंक,छीपा समाज ने एकादशी के शुभअवसर पर सन्त शिरोमणी श्री नामदेव जी महाराज की 756 वीं जयन्ति मनाई टोंक- श्री नामदेव छीपा समाज हितकारिणी समिति जिला टोंक के तत्वावधान में आज देवोत्थान एकादशी के शुभ एवं मांगलिक अवसर पर सन्त शिरोमणी श्री नामदेव जी महाराज की 756 वीं जयन्ति हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के बन्धु-भगिनियों ने सन्त नामदेवजी के जीवन चरित्र एवं उनके द्वारा किये गए भक्तिभाव, आदर्श जीवन को सार्थक समझकर जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही भजन-संध्या का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान वस्त्र मन्त्रालय भारत सरकार से प्राप्त हस्तशिल्प कार्ड (आर्टिजन कार्ड) भी समाज के हस्तशिल्पकारों को वितरण किये गये। कार्यक्रम में सन्त नामदेव भवन निर्माण समिति टोंक के अध्यक्ष श्री रामबाबू जी नामा, श्री नामदेव छीपा समाज हितकारिणी समिति के जिलाध्यक्ष श्री सत्य नारायण नामा, रामपाल खींची, प्रान्तीय प्रतिनिधि श्री उमेश नामा, महामन्त्री मनीष नामा, मीडिया प्रमुख राजेश नामा, उमाशंकर नामा, देवीशंकर नामा, कन्हैयालाल नामा, इन्द्रजीत नामा, मन्नू नामा, राजेन्द्र नामा, कल्याणमल नामा, सत्तू नामा, कैलाश नामा श्रीमति पूनम नामा, तारा नामा, आशा नामा, शकुन्तला नामा, मिनाक्षी नामा सहित अन्य के भी बन्धुगण, माताऐ, बहिने एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त मे प्रसाद वितरण के साथ जिलाध्यक्ष श्री सत्य नारायण नामा नें कार्यक्रम में उपस्थित सभी बन्धुओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Previous News

Top News