Norat Mal Nama
19-Nov-2026
देवली में बावड़ी बालाजी मंदिर में चोरी, चांदी के 2 छत्र चोरी
देवली ,शहर स्थित बावड़ी बालाजी मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर भगवान के चांदी के दो छत्र चुरा लिए। इस संबंध में मंदिर के पुजारी चेतन वैष्णव ने देवली पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दी है।
पुजारी चेतन वैष्णव की रिपोर्ट के अनुसार वे रोजाना की तरह बुधवार रात करीब 10:30 बजे मंदिर के पट बंद कर अपने घर चले गए थे। देर रात 12 बजे के आसपास अज्ञात चोरों ने बालाजी के निज मंदिर के दाएं तरफ वाले गेट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर मंदिर में घुसे और बालाजी की मूर्ति पर लगे करीब 500 ग्राम वजनी चांदी के दो छत्र चुरा ले गए। वारदात का पता तब चला जब पुजारी सुबह 6 बजे पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर का ताला टूटा देखकर जब वे अंदर गए, तो मूर्ति से छत्र गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तुरंत देवली थाना पुलिस को सूचना दी। पुजारी ने थाना पुलिस से मामले की जांच कर चोरी हुए छत्र बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।