Norat Mal Nama
19-Nov-2026
शुक्रवार को मनेगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव, सजेगी छप्पन भोग झांकी
देवली (सच्चा सागर) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर स्थित सिरोही धाम में 20 नवंबर को बाबा श्याम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शाम 7 बजे से भव्य भजन संध्या आयोजित होगी।
वहीं बाबा को 56 भोग अर्पित कर आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार भजन संध्या में राहुल अग्रवाल, रितिका कनिका अग्रवाल (सवाई माधोपुर), राजकुमार गुर्जर (गुजरात) एवं नितिन मंगल भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन को लेकर धाम में विशेष सजावट एवं तैयारियां की जा रही हैं। श्री श्याम धाम की ओर से श्याम प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से यहां पहुंचकर बाबा के जन्मोत्सव में शामिल होने की बात कही गई है।