Breaking News
Thursday, 08-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत महिला एवं बालिका सम्मेलन हुआ आयोजित

Norat Mal Nama 08-Oct-2026
*श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत महिला एवं बालिका सम्मेलन हुआ आयोजित* श्री अग्रवाल पंचायत संस्था के तत्वाधान में आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत आज महिला एवं बालिका सम्मेलन के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष आकाश कंछल ने बताया कि श्री अग्रवाल पंचायत संस्था द्वारा आयोजित 10 दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत आज दोपहर श्री अग्रवाल पंचायत विश्राम गृह में महिला व बालिका खेलकूद का आयोजन किया गया जिसमें समाज की सैकड़ों महिला एवं बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । इस दौरान महिला एवं बालिका सम्मेलन , एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य , फैंसी ड्रेस एवं रात्रि में कपल्स के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । इस दौरान महिला मंडल , बालिका मंडल एवं नवयुवक मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । इसी श्रृंखला में कल *श्री अग्रसेन मेले* का आयोजन साय 05 बजे से किया जाएगा।

Previous News

Top News