Norat Mal Nama
07-Apr-2026
स्कूली बच्चों को निःशुल्क चश्मों का वितरण, एसीबीईओ ने किया निरीक्षण
देवली ,जनसेवा समिति देवली के तत्वावधान में मंगलवार को पीएम श्री सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल देवली में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए एक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। बच्चों की आँखों की जाँच नेत्र तकनीशियन रमेश चन्द्र साहू द्वारा की गई, जिन्होंने आधुनिक उपकरणों के माध्यम से बच्चों के विजन टेस्ट किए। यह सेवा कार्य संस्था के अध्यक्ष कानसिंह राणावत एवं संरक्षक नवल किशोर मंगल के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान 25 जरूरतमंद बच्चों को नेत्र विजन के चश्मे दिए गए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल वसुधा शर्मा और लेक्चरर रीना शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान महावीर जैन, सत्यनारायण गोयल, कन्हैयालाल लुनिवाल, प्रहलाद शर्मा, सुरेंद्र सिंह शक्तावत, श्यामलाल पारीक, लक्ष्मीनारायण परिहार, राजेंद्र शर्मा, नवल किशोर जांगिड़, भंवरलाल नायक, अशोक कुमार विजय, राजेश जैन शामिल थे। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवड़ावास में मंगलवार को अतिरिक्त सीबीईओ प्रधानलाल मीणा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि अधिकारी ने वर्तमान में चल रहे सीटीएस सर्वे की प्रगति जांची और सर्वेयर व सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाला रिकॉर्ड का अवलोकन किया और मिड-डे मील की गुणवत्ता भी परखी। अधिकारी ने स्टाफ को नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल के मीडिया प्रभारी तुलसी राम शर्मा ने बताया कि यहां रघुनंदन पंचोली, सुवालाल रेगर, विष्णु अजमेरा, ज्योति वर्मा, रामदयाल बैरवा, दौलत सिंह, कमलेश कुमार वर्मा, देवनारायण सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।