Norat Mal Nama
07-Apr-2026
ब्रजभूमि का सफर हुआ आसान, गिरिराजजी और जन्मभूमि बस सेवा शुरू
देवली ,राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के भीलवाड़ा डिपो ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं और यात्रियों को एक बड़ी सौगात देते हुए देवली से गोवर्धनजी और मथुरा के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है।
मंगलवार सुबह जब यह बस पहली बार देवली बस स्टैंड पहुंची, तो स्थानीय लोगों और रोडवेज स्टाफ में उत्साह देखने को मिला। नई सेवा के शुरू होने से अब क्षेत्र के लोगों को ब्रजभूमि की यात्रा के लिए बार-बार बसें बदलने की परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी।
रोडवेज बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए इस मार्ग पर सेमी डीलक्स 2/2 पुश बैक सीट वाली बस लगाई गई है। यह बस प्रतिदिन सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर भीलवाड़ा से रवाना होकर जहाजपुर होते हुए सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर देवली पहुंचेगी। यहां से पयह बस टोंक, लालसोट, दौसा, सिकंदरा, बालाजी मोड़, नगर और डीग जैसे प्रमुख शहरों से होते हुए शाम 6 बजकर 15 मिनट पर गोवर्धन जी और शाम 6 बजकर 45 मिनट पर अपने अंतिम पड़ाव मथुरा पहुंचेगी। वापसी में यही बस अगले दिन सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर मथुरा से रवाना होकर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर वापस देवली आएगी। मंगलवार सुबह बस के देवली पहुंचने पर बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा, अनिल शर्मा, अशोक माहेश्वरी, राज माहेश्वरी, मोहन गैस एजेंसी प्रबंधक पंकज शर्मा, यगेश दाधीच और कुणाल साहू सहित कई लोगों।ने चालक व परिचालक का माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। अशोक माहेश्वरी ने चालक व परिचालक के तिलक किया व मिठाई खिला। इस यात्रा के लिए किराया सूची भी जारी कर दी है, जिसके तहत देवली से गोवर्धन जी के लिए पुरुष यात्री को 402 रुपए और महिला यात्री को 215 रुपए देने होंगे। वहीं मथुरा तक के सफर के लिए पुरुष यात्री का किराया 419 और महिला यात्री का किराया 232 रुपए निर्धारित किया गया है।