Breaking News
Tuesday, 06-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

बुधवार के बाद नहीं मिलेगा मौका! चुनाव की जमानत राशि लेने की अंतिम तिथि

Norat Mal Nama 06-Oct-2026
बुधवार के बाद नहीं मिलेगा मौका! चुनाव की जमानत राशि लेने की अंतिम तिथि देवली ,नगर पालिका चुनाव में नामांकन के दौरान जमा कराई गई जमानत राशि वापस लेने के लिए अब प्रत्याशियों के पास बुधवार 7 अक्टूबर अंतिम मौका है। उपकोषाधिकारी कार्यालय देवली की ओर से जारी सूचना के अनुसार 7 अक्टूबर जमानत राशि वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उपकोषाधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी (लेखा प्रकोष्ठ) श्यामसुंदर साहू के अनुसार ऐसे प्रत्याशी, जिन्होंने चुनाव के लिए जमानत राशि जमा करवाकर नामांकन दाखिल किया था अथवा बाद में नाम वापस ले लिया था और जिनकी जमानत राशि नियमानुसार जब्त नहीं हुई है, वे राशि वापस प्राप्त कर सकते हैं। जमानत राशि लौटाने की प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू हुई थी और 7 अक्टूबर को समाप्त होगी। बताया गया है कि करीब 90 से 100 प्रत्याशियों की जमानत राशि अभी वापस लिया जाना बाकी है। पात्र व्यक्ति बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपकोष कार्यालय, देवली में उपस्थित होकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए अपनी जमानत राशि प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि निर्धारित अवधि में जमानत राशि वापस प्राप्त नहीं करने पर शेष राशि को अवितरित मानते हुए राजकोष में जमा कर दिया जाएगा। ऐसे में पात्र प्रत्याशियों के लिए बुधवार को राशि प्राप्त करने का अंतिम अवसर रहेगा।

Previous News

Top News