Breaking News
Tuesday, 06-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत रात्रि को हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

Norat Mal Nama 06-Oct-2026
श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत रात्रि को हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन श्री अग्रवाल पंचायत संस्था देवली के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत छतरी चौराहा पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। आकाश कंछल ने बताया कि कवि सम्मेलन की शुरुआत श्री अग्रवाल पंचायत संस्था के संरक्षक बृजकिशोर गोयल एवं महावीर गोयल ने महाराजा श्री अग्रसेन जी एवं माता सरस्वती के चित्रों के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद राजस्थानी परम्परा के तहत पधारे हुए सभी कवि गणों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान श्री अग्रवाल पंचायत संस्था के अध्यक्ष नौरतमल गोयल ने देश के जाने माने राजस्थानी कवि श्री बाबू बंजारा का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन में कुल छः कवियों ने भाग लिया। कवि सम्मेलन का संयोजन बाबू बंजारा ने किया। रतलाम से पधारी *कवयित्री सुमित्रा सरल ने सरस्वती वंदना* से कवि सम्मेलन का आगाज किया। इस दौरान *कवि अशोक चारण (जयपुर) , पार्थ नवीन (प्रतापगढ़) , सुमित्रा सरल (रतलाम) , रोहित झन्नाट (इंदौर) , एवं कवि भूपेंद्र राठौड़ (कोटा)* ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को अपनी और आकर्षित किया। इस दौरान श्री अग्रवाल पंचायत संस्था के पदाधिकारियों ने सभी कवियों का सम्मान किया । मुख्य रूप से बाबू बंजारा ने *राजस्थानी गीतों* से श्रोताओं को आनंदित किया। कवि अशोक चारण ने वीर रस की कविताओं का पाठ किया जिसमें *' वो भगत सिंह आज भी भारत की तरुनाई में जीवित है........ '* राष्ट्र के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। देर रात तक श्रोताओं ने भव्य कवि सम्मेलन का आनंद लिया । इस दौरान श्री अग्रवाल पंचायत संस्था के उपाध्यक्ष एवं श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के संयोजक गोरधन कंछल ने कवि सम्मेलन के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया । मंच संचालन विनोद खूंटेठा एवं दीपक गर्ग ने किया । कार्यक्रम में श्री अग्रवाल पंचायत संस्था के संरक्षक बृजकिशोर गोयल , महावीर गोयल , अध्यक्ष नौरतमल गोयल , उपाध्यक्ष गोरधन कंछल , मंत्री सुरेश अग्रवाल , कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल , गजेंद्र जिंदल , मुकेश गर्ग , दिनेश सिंहल , ओमप्रकाश मंगल (आर.के.), महेश सिंहल (निधि) नीरज सिंहल , नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रमोद मंगल , पूर्व अध्यक्ष आकाश कंछल , सौरभ गोयल , राहुल ऐरन, सहित श्री अग्रवाल पंचायत संस्था एवं श्री अग्रवाल नवयुवक मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति , एवं सैकड़ों श्रोताओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया। इसी श्रृंखला में आज प्रातः 10 बजे से स्थानीय श्री अग्रवाल पंचायत विश्राम गृह में *विशाल रक्तदान शिविर* का आयोजन किया जाएगा।

Previous News

Top News