Norat Mal Nama
30-Mar-2026
देवली,सोनोग्राफी मशीन अक्टूबर 2025 से आई हुई है लेकिन विशेषज्ञ के बिना अधूरी पड़ी हुई है
लाखों की सोनोग्राफी मशीन पड़ी है बेकार
लोगों को महंगे दामों पर बाहर करनी पड़ रही है सोनोग्राफी
राजकीय उप जिला अस्पताल में क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सरकार ने नई सोनोग्राफी मशीन अक्टूबर माह 2025 में उपलब्ध करा दी गई है। अस्पताल में मशीन को आये और उसे तैयार हुए कई महीने बीत चुके हैं। फिर भी लोगों को महंगे दामों पर बाहर करनी पड़ रही है सोनोग्राफी
लेकिन वर्तमान में यह अत्याधुनिक मशीन एक बंद कमरे की शोभा बढ़ा रही है। इसका मुख्य कारण अस्पताल में किसी ‘सोनोलॉजिस्ट’ (सोनोग्राफी विशेषज्ञ चिकित्सक) का उपलब्ध न होना है।
चिकित्सा विज्ञान में सोनोलॉजिस्ट ही वह विशेषज्ञ होता है, जो मशीन के माध्यम से शरीर के आंतरिक अंगों की जांच कर बीमारियों का विश्लेषण करता है। उनके अभाव में लाखों रुपए की लागत से आई यह मशीन आम जनता के लिए पूरी तरह अनुपयोगी साबित हो रही है। दरअसल सोनोग्राफी मशीन स्वास्थ्य जांच के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जिसके माध्यम से पेट के रोगों, पथरी, लीवर की स्थिति और विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निगरानी की जाती है।
इस सुविधा के चालू होने से स्थानीय मरीजों को लाभ मिलेगा और गंभीर बीमारियों का समय पर पता लगाकर उपचार शुरू किया जा सकेगा।
उप जिला अस्पताल देवली के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग द्वारा मशीन की सभी तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर उसे स्थापित किया जा चुका है। मशीन संचालन के लिए तैयार है, लेकिन सोनोलॉजिस्ट डॉ. कपिल की नियुक्ति भी हो चुकी है लेकिन अभी उनका एग्जाम मई या जून में होगा उनका रिजल्ट आने के बाद वह कार्य कर सकेंगे और जनता को लाभ मिल सकेगा
अभी तक मरीजों को इसका लाभ मिलना शुरू नहीं हो पाया है।