Breaking News
Monday, 29-Jun-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

टोंक,श्री नामदेव छीपा समाज हितकारिणी समिति जिला टोंक कि त्रैमासिक बैठक श्री नामदेव छीपा समाज भवन कुण्डियो के बालाजी टोंक में संपन्न हुई

Norat Mal Nama 29-Jun-2026
टोंक,श्री नामदेव छीपा समाज हितकारिणी समिति जिला टोंक कि त्रैमासिक बैठक श्री नामदेव छीपा समाज भवन कुण्डियो के बालाजी टोंक में संपन्न हुई बैठक में सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष श्री सत्यनारायण नामा व अन्य समाज बंधुओ द्वारा नामदेव जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया गया। तत्पश्चात बैठक में उपस्तिथ सभी पदाधिकारियो व सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। महामंत्री मनीष नामा ने गत बैठक कि कार्यवाही पढ़कर तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीराम सोपरा का सामाजिक समरसता व सामाजिक एकीकरण का सन्देश पढ़कर सुनाया। साथ ही प्रतिनिधि व्यवस्था को सभी समाज बंधुओ ने लागू करने का प्रस्ताव लिया गया। श्री उमेश जी नामा ने सभी सदस्यों को समाज के विकास हेतु सक्रिय रूप से कार्य करने की कार्य योजना प्रस्तुत की। श्री पुरुषोतम नामा निवाई ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी समाज कि मुख्यधारा में जोड़ने कि नितांत आवश्कता पर जोर दिया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष श्री सत्यनारायण नामा समिति के सभी के सभी सदस्यों को बताया कि समाज के उत्थान हेतु वे समाज के प्रत्येक व्यक्ति के घर घर जाकर उसे मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास करेंगे । बैठक में आगामी छीपा सप्तमी महोत्सव पर नामदेव छीपा समाज युवक युवती परिचय सम्मलेन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने की योजना पर भी विचार विमर्श हुआ । तत्पश्चात पुरे जिले से पधारे पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया गया । इस अवसर पर श्री रामबाबू नामा, श्री रमेश नामदेव, श्री रामपाल नामा, श्री सूरजमल नामा, श्री राजेश नामा, श्री उमेश नामा, श्री उमाकांत नामा, श्री रजनीकांत नामा, श्री आशीष नामा, श्री दीपक नामा, श्री दिनेश नामा, श्री गणेश नामा, श्री दुर्गालाल नामा, श्री ओमप्रकाश नामा, श्री पुरुषोतम नामा, श्री राजुलाल नामा, श्री मनोज नामा, श्री महेंद्र नामा, श्री श्याम लाल नामा, श्री डा बी एल नामा, श्री प्रदीप गहलोत आदि समाज बंधू उपस्तिथ हुए ।

Previous News

Top News