Breaking News
Sunday, 29-Mar-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

निवाई,श्री नामदेव छीपा समाज हितकारिणी समिति तहसील निवाई की त्रैमासिक बैठक रविवार को संपन्न हुई

Norat Mal Nama 29-Mar-2026
निवाई,श्री नामदेव छीपा समाज हितकारिणी समिति तहसील निवाई की त्रैमासिक बैठक रविवार को संपन्न हुई वरिष्ठ समाज सेवी और तहसील हितकारिणी के कोषाध्यक्ष श्री रामरतन बेडवाल के आवास पर तहसील संरक्षक श्री श्यामलाल बघेरवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ आराध्य देव संत श्री नामदेव जी महाराज के पावन चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से किया गया। तहसील महामंत्री श्री राकेश कुमार गंगवाल ने समाज बंधुओ का स्वागत करते हुए विगत बैठक के सूक्ष्म और आयोजित बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। तहसील कोषाध्यक्ष श्री रामरतन बेडवाल ने आय व्यय का विवरण प्रस्तुत करते हुए हितकारिणी के कोष को बढ़ाने पर जोर दिया। जिला प्रतिनिधि पुरुषोत्तम नामा ने बैठक में उपस्थित समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए अवगत कराया कि जिला हितकारिणी समिति टोंक की 22 फरवरी 2026 को देवली में आयोजित त्रैमासिक बैठक में सामाजिक सुधारों की दिशा में समाज हित के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, विवाहों में होने वाले अपव्यय को कम करने पर बल दिया गया और मृत्युभोज में लहन व पहरावनी बंद करने का निर्णय लिया गया हैं। इस पर बैठक में उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने जिला हितकारिणी द्वारा लिए गए निर्णयों की सराहना करते हुए धरातल पर पालना सुनिश्चित करने पर सहमति जताई। तहसील हितकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से समाज की एकजुटता और वर्तमान समय में समाज बंधुओं को आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज तभी सशक्त बन सकता है जब उसके सदस्य आपसी मनमुटाव को भुलाकर एक मंच पर एकत्र हों। संगठन मंत्री श्री मदन गोपाल तोनगरिया ने समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज की परंपराओं, संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। तहसील हितकारिणी की आगामी त्रैमासिक बैठक मई/जून महीने में आयोजित करवाने का सर्वसहमति से निर्णय लिया गया। बैठक में मंत्री श्री गणेश नामा, सह कोषाध्यक्ष श्री बाबूलाल नामा (दत्तवास), श्री कैलाश नामा, आनंद कुमार नामा, श्री कन्हैयालाल नामा उपस्थित रहे।

Previous News

Top News