Breaking News
Monday, 28-Sep-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली में अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 13 टन बजरी जब्त

Norat Mal Nama 28-Sep-2026
देवली में अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 13 टन बजरी जब्त Deoli News 28 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीणा के निर्देशानुसार एवं पुलिस उप अधीक्षक देवली मदनलाल के निर्देशन में थानाधिकारी प्रीति रत्नू के नेतृत्व में अवैध बजरी खनन व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पनवाड़ में कार्रवाई करते हुए बिना नंबरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रुकवाने का प्रयास किया। पुलिस जाप्ता को देखकर चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने अवैध बजरी से भरे तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित करीब 13 टन बजरी जब्त कर ली। इस संबंध में अज्ञात चालकों के विरुद्ध बीएनएस तथा खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है और फरार चालकों की तलाश जारी है। कार्रवाई में देवली थाना पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देशन में 3 टीम शामिल रही।

Previous News

Top News