Breaking News
Monday, 28-Sep-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

सर्वाधिक 286 मतों से विजयी पार्षद केपी सिंह का,स्वागत हुआ,सौरभ जिंदल के दूसरी बड़ी जीत थी 269 मतों से

Norat Mal Nama 28-Sep-2026
286 मतों से जीते पार्षद केपी सिंह,सौरभ जिंदल दूसरी बड़ी जीत थी 269 मतों से नगर पालिका देवली के वार्ड संख्या 33 स्थित अम्बापुरा कॉलोनी में वार्डवासियों की ओर से नवनिर्वाचित पार्षद केपी सिंह नरूका का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पालिका चुनाव में पूरे नगर में सर्वाधिक 286 मतों के अंतर से जीत दर्ज करने पर कॉलोनीवासियों ने नरूका को 21 किलो की माला पहनाकर सम्मान व्यक्त किया और शुभकामनाएं दीं। समारोह में उपस्थित लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। पार्षद केपी सिंह नरूका ने वार्डवासियों के स्नेह और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों ने जो बड़ा जनादेश और भरोसा जताया है, वह उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। वे वार्ड के विकास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और बुनियादी नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सदैव तत्पर और प्रयासरत रहेंगे। वही आमजन को भी मिठाई खिलाई गई। इसी तरह वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस की प्रत्याशी सौरभ जिंदल के दूसरी बड़ी जीत हुई थी। उन्होंने 269 मतों से चुनाव जीता। इसे लेकर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ रविवार शाम वार्ड में मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। जिंदल समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ वार्ड में गए और मतदाताओं को दुपट्टा पहन कर अभिनंदन किया और मतदाताओं के विश्वास के लिए आभार जताया है। जगह-जगह जिंदल का भी स्वागत हुआ।

Previous News

Top News