Breaking News
Saturday, 21-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली थाना पुलिस ने क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। नशे की लत ने बनाया बाइक चोर, गिरफ्तार हुआ

Norat Mal Nama 21-Feb-2026
नशे की लत ने बनाया बाइक चोर, गिरफ्तार हुआ देवली थाना पुलिस ने क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। नशे की लत ने बनाया बाइक चोर, गिरफ्तार हुआ यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार थानाधिकारी दौलत राम गुर्जर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी मुकेश पुत्र गोपाल खटीक निवासी महुआ, थाना मेहंदवास (टोंक) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसने स्वीकार किया कि वह स्मैक के नशे की पूर्ति और मौज-मस्ती के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। वारदात के अनुसार गत 28 जनवरी की शाम करीब 5 बजे प्रार्थी मुबारक अली पुत्र दुल्हे खां, निवासी तेली मोहल्ला, देवली ने अपनी काले-नीले रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल श्रीराम भोजनालय के सामने खड़ी की थी। जब वह अपनी दुकान से वापस लौटा, तो बाइक वहां से गायब मिली। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी संसाधनों की मदद से संदिग्धों का डाटाबेस तैयार किया। कार्रवाई दल में सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह, हेडकांस्टेबल अब्दुल वहाब, पुलिसकर्मी ईस्माइल और करतार शामिल थे।

Previous News

Top News