Norat Mal Nama
21-Feb-2026
देवली,गौतम हितकारिणी सभा देवली की बैठक का आयोजन कल।
देवली:-गौतम हितकारिणी सभा देवली की बैठक का आयोजन कल रविवार को बस स्टैंड स्थित गौतम मंदिर परिसर में रात्रि 8 बजे से किया जाएगा। सभा के अध्यक्ष कैलाश चंद पंचोली ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बैठक में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के सभी लोग आमंत्रित है। बैठक के दौरान गौतम जयंती को भव्य तरीके से मनाने को लेकर समाज बंधुओं से चर्चा की जाएगी। गोरतलब है कि गौतम जयंती आगामी 19 मार्च को है।