Breaking News
Friday, 20-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,विश्व समाज कल्याण दिवस पर शुक्रवार को पनवाड़ रोड स्थित मानव धर्म दिव्यांगता विद्यालय एवं पुनर्वास गृह में 'दिव्यांग एक्टिविटी फेस्टिवल' का आयोजन हुआ।

Norat Mal Nama 20-Feb-2026
पुनर्वास गृह में मनाया गया 'एक्टिविटी फेस्टिवल' देवली ,विश्व समाज कल्याण दिवस पर शुक्रवार को पनवाड़ रोड स्थित मानव धर्म दिव्यांगता विद्यालय एवं पुनर्वास गृह में 'दिव्यांग एक्टिविटी फेस्टिवल' का आयोजन हुआ। संस्थान के निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दिव्यांगता प्रतिभा के मार्ग में बाधा नहीं है और समाज की मुख्य धारा से जुड़ना इनका अधिकार है। उत्सव के दौरान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने नींबू-चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ और अन्य मनोरंजक खेलों में अपनी खेल क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन किया। खेलकूद के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने देशभक्ति गीतों और लोक नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों की अंतर्निहित प्रतिभा को निखारना है।

Previous News

Top News