Norat Mal Nama
18-Sep-2025
संपतराम सुवालका बने कार्यकारी अध्यक्ष
देवली ,अखिल भारतीय कलवार (कलाल, कलार, जायसवाल) महासभा की टोंक जिला इकाई का गठन किया गया है।
जिलाध्यक्ष गुलाबचंद जायसवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए देवली के ज्योति कॉलोनी निवासी संपतराम सुवालका को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नई कार्यकारिणी में रतनलाल सुवालका को भी कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, देवली गांव के गोपाल चंद और देवली निवासी सुरेश कलवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में विशाल सुवालका (उपाध्यक्ष), महावीर माहुर (सह-मंत्री), गुलाबचंद सुवालका सिरोही को।(प्रचार मंत्री) और प्रेमचंद माहुर (संयुक्त सचिव) शामिल हैं।