Norat Mal Nama
17-Sep-2025
देवली,“शहरी सेवा शिविर-2025 का क्षेत्रीय विधायक ने किया शुभारम्भ, कृषि भूमि के 66 पटटे सहित नामान्तरण, भवन तामीर स्वीकृतियां की जारी”
देवली नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि देवलीमें 17.09.2025। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन से जुडे विभिन्न कार्यो के निस्तारण हेतु शहरी सेवा शिविर-2025 का आयोजन दिनांक 17.09.2025 से 17.10.2025 तक किया जावेगा। इसी निरन्तरता में आज दिनांक 17.09.2025 को नगरपालिका परिसर देवली में शहरी सेवा शिविर-2025 का शुभारम्भ राजेन्द्र गुर्जर, विधायक देवली-उनियारा द्वारा किया गया। विधायक द्वारा अपने उदबोधन में आमजन से अपील की कि राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे शहरी सेवा शिविरों का आमजन अधिक से अधिक फायदा उठावें, साथ ही उक्त शिविरों में दी जा रही छूटों के संबंध में आमजन को जानकारी देवें, ताकि वे भी छूट का फायदा ले सके। विधायक महोदय द्वारा बताया कि इस बार राज्य सरकार द्वारा सभी प्रकार के पट्टों के आवेदन ऑनलाईन लिये जावेंगे, ताकि कार्य में पारदर्शिता रहे एवं आमजन को उनके आवेदन की स्थिति ऑनलाईन मिल सके। विधायक महोदय द्वारा कृषि भूमि के 66 पट्टे, नामान्तरण 15, भवन तामीर 05, प्रधानमंत्री आवास योजना के 11 लाभार्थीयों को प्रथम किस्त राशी की स्वीकृति, मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारन्टी योजना के 05 नवीन जॉब कार्ड लाभार्थीयों को वितरण किये। विधायक महोदय के अतिरिक्त प्रधान प.स. देवली, अध्यक्ष नगरपालिका देवली सहित वक्ताओं ने आमजन को सम्बोधित किया एवं शिविरों की जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में रूबी अंसार उपखण्ड अधिकारी देवली, नेमीचन्द जैन अध्यक्ष नगरपालिका देवली, बनवारी लाल जाट प्रधान पंचायत समिति देवली, सुरेश कुमार मीणा अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका देवली, नगरपालिका मण्डल देवली के पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता आमजन, विभिन्न विभागों के कार्मिक सहित नगरपालिका कार्मिक उपस्थित रहे।