Breaking News
Friday, 19-Sep-2025
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली द्वारा सेवा पखवाड़ा के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री अंतर्गत आज उपजिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

Norat Mal Nama 17-Sep-2025
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली द्वारा सेवा पखवाड़ा के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री अंतर्गत आज उपजिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवली उनियारा के विधायक राजेंद्र गुर्जर रहे विशिष्ट अतिथि देवली पंचायत समिति प्रधान बनवारी लाल चौधरी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन ने की। सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विधायक राजेंद्र गुर्जर का ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी मनीष लोधी और cmho ने राजकुमार गुप्ता ने माला और साफा पहनाकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि आज विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जिनकी लोकप्रियता पूरे विश्व में है भाजपा पूरे देश में आज सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा जिसमें कई सेवा कार्य किए जाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहिर, प्रेम चंद शर्मा, आर पी धाकड़, शिवजीराम प्रतिहार, पार्षद संजय सिंहल ,छाया चौधरी , इस अवसर पर सभी भाजपा शहर मंडल पदाधिकारी, पार्षद, उपस्थित थे।

Previous News

Top News