Norat Mal Nama
13-Feb-2026
सतरंगी छटा के बीच वार्षिकोत्सव : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
देवली, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में गुरुवार रात वार्षिक उत्सव का आयोजन भव्य आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सीआईएसएफ आरटीसी देवली के कमांडेंट पीजी अभिलाष कुमार रहे, जबकि मंजीत कुमार, अनिल बाली, अभिजीत कुमार, वेद प्रकाश मिश्रा और श्वेतांक किसलय जैसे वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विद्यालय प्राचार्य नवरत्न मित्तल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बोर्ड परीक्षाओं के उत्कृष्ट परिणाम और खेलकूद की उपलब्धियों का विवरण साझा किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, योग डांस, हिंदी नाटक और नारी सशक्तिकरण पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष आकर्षण 'किड्स डांस' कार्यक्रम रहा, जिसमें नन्हे विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और सृजनात्मकता की जमकर सराहना हुई। यहां राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती और हरियाणवी नृत्यों की प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की विविधता को मंच पर जीवंत कर दिया। मुख्य अतिथि पीजी अभिलाष कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और सतत परिश्रम को सफलता की आधारशिला बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन का दायित्व शिक्षक रोमिल शर्मा, दीप्ति गुप्ता और स्वाति श्रीवास्तव ने बखूबी निभाया। समारोह का समापन एचएम बीएल मीणा द्वारा दिए गए आभार प्रदर्शन और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।