Breaking News
Monday, 24-Aug-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

2700 किमी की 'नान स्टॉप' डाक कावड़ यात्रा का देवली में जोरदार स्वागत, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

Norat Mal Nama 24-Aug-2026
भक्ति, अटूट श्रद्धा और हैरतअंगेज जज्बे की एक अनूठी मिसाल इन दिनों सड़कों पर देखने को मिल रही है। तमिलनाडु के श्री सेतुबंध रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग से पवित्र जल लेकर टोंक जा रही '10वीं श्री सीताराम सुपरफास्ट डाक कावड़ यात्रा' आज देवली पहुंची। मात्र 201 घंटे में 2700 किलोमीटर की 'नान-स्टॉप' दूरी तय करने वाली इस ऐतिहासिक यात्रा का देवली वासियों ने पलक-पावड़े बिछाकर भव्य स्वागत किया।"महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 श्री रामदासजी महाराज (रामजी बाबा) के सानिध्य में आयोजित यह सुपरफास्ट डाक कावड़ यात्रा जैसे ही देवली की सीमा में दाखिल हुई, पूरा माहौल 'बम-बम भोले' और 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा। 15 अगस्त से शुरू हुई यह यात्रा बिना रुके लगातार दौड़ते हुए आगे बढ़ रही है। देवली में जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों का सैलाब उमड़ पड़ा। कावड़ियों के हौसले और भक्ति को देख हर कोई दंग रह गया। शहर के मुख्य मार्गों पर पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का जोरदार अभिनंदन किया गया। इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन और स्थानीय कमेटियां पूरी तरह मुस्तैद दिखीं।

Previous News

Top News