Norat Mal Nama
25-Nov-2026
सड़क चौड़ीकरण, रोड लाइट व स्पीड ब्रेकर की मांग, सौपा ज्ञापन
देवली ,नगर पालिका के वार्ड नं 34 में महाराणा प्रताप आवासीय कॉलोनी से इंद्रपुरा कॉलोनी के बीच पुराने अजमेर रोड पर दोनों ओर पत्थरों के ढेर रखे हैं।
वार्डवासियों और लोगों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपकर इन्हें हटाने और सड़क चौड़ी करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि इस मार्ग से रोज बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। सड़क के दोनों ओर पत्थर रखे होने से रास्ता संकरा हो गया है और सड़क भी टूट चुकी है। लोगों ने यहां दुर्घटना की आशंका जताई है। ज्ञापन में औद्योगिक क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने और आवासीय कॉलोनियों में जरूरत के मुताबिक डामर के स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की गई है। साथ ही सड़क चौड़ी करने और जरूरी जगहों पर रोड लाइटें लगाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश देने का आग्रह किया गया है। वार्डवासियों ने कहा कि सात दिन में राहत नहीं मिली तो वे सड़क जाम कर प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन में सड़क सुरक्षा और लोगों की सुविधा के लिए जल्द कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान वार्ड 34 के पार्षद कपिल मीणा, कमल मीणा, राजेश कुमार, जयराज मीणा, शोभाग, रोहित, मानसिंह और प्रधान समेत मौजूद थे।