Norat Mal Nama
09-Oct-2026
देवली,देवली उपखंड के हिसामपुर में सोते व्यक्ति के कानों से सोने के झेले तोड़कर भागे बदमाश हादसा
रात 2 बजे का है काले कपड़े पहने दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम दिया है, पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी हुई है
लूट के दौरान चोरी हुए सोने की लगभग मात्र 30 ग्राम और कीमत 4: 50 लख रुपए बताई जा रही है
नासिरदा थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव में बघेरा रोड स्थित मकान में पत्नी के साथ सो रहे रामप्रसाद कीर के कानों से अज्ञात बदमाश सोने के झेले तोड़कर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, रात करीब 2 बजे काले कपड़े पहने दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। शोर मचाने पर पीड़ित दंपती ने बदमाशों का करीब 50 मीटर तक पीछा किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
सूचना पर नासिरदा थाना प्रभारी रोडूराम मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा पुष्पेंद्र सिंह, देवली सीईओ मदन ढाका और पुलिस उपाधीक्षक भी हिसामपुर पहुंचे तथा घटना की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
देवली से पुलिस की स्पेशल टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फिंगरप्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए। मौके पर एक लोहे का औजार भी मिला है। पुलिस बघेरा रोड स्थित पेट्रोल पंप सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।