Breaking News
Sunday, 11-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत लगा रक्तदान शिविर*

Norat Mal Nama 09-Oct-2026
*विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत लगा रक्तदान शिविर* विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जन सेवा समिति के सौजन्य से पेंशनर भवन देवली में लगाए गए रक्तदान शिविर में सात जनों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। समिति मीडिया प्रभारी अजय आर्य ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ उपखंड अधिकारी रूबी अंसार एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि रक्तदान कर किसी को नया जीवनदान दिया जा सकता है। रक्तसंग्रह के लिए जिला चिकित्सालय टोंक की ब्लड बैंक टीम ने रक्तदाताओ की आवश्यक जांच कर रक्त संग्रह किया। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि शिविर में सात जनों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष लोधी, डॉ. कुलदीप सिंह, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रणजीत सिंह समेत चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। स्वेच्छिक रक्तदान से अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलती है। शिविर में समिति के नवल किशोर मंगल, घीसालाल टैलर, प्रहलाद शर्मा, कन्हैयालाल लुनिवाल,महावीर कुमार जैन , शिवजीराम प्रतिहार, सत्यनारायण गोयल,राजेंद्र जिंदल ,सुरेंद्र सिंह शक्तावत, रमेश चंद त्रिपाठी, श्यामलाल पारीक , पै .स. अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह नरूका, महेश दाधिच, नाथू लाल वैष्णव, राजेन्द्र कुमार सांवर, सुरेंद्र सिंह शक्तावत, भंवरलाल नायक , महावीर शर्मा आदि ने सेवाएं दी।

Previous News

Top News