Norat Mal Nama
07-May-2026
एलकेजी क्लास के छात्र के बैग में मिले 28 हजार रुपए कैश
स्कूल ने जांच के बाद वापस लौटाए
देवली ,स्कूल अनुशासन की सामान्य जाँच कब सही साबित व उपयोगी जाए, इसका उदाहरण गुरुवार को पनवाड़ की एक स्कूल में देखने को मिला। एलकेजी क्लास के छात्र के बैग में मिले 28 हजार रुपए कैश स्कूल ने जांच के बाद वापस लौटाए
महावीर माली ने बताया कि प्रिया पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मनीषा जैन के निर्देश अनुसार गुरुवार को रूटीन बैग चेकिंग अभियान' के दौरान एलकेजी के छात्र वासु सैनी पुत्र राजेंद्र माली के बैग से अचानक 28 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई। इतनी बड़ी रकम देख अध्यापिका हेमा कंवर भी दंग रह गईं, उन्होंने इसकी सूचना प्रबंधन को दी। स्कूल प्रशासन ने भी कार्रवाई करते हुए छात्र की मां गुड्डी सैनी को स्कूल बुलाया और पूरी राशि सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दी। अपनी कमाई वापस पाकर मां ने स्कूल की प्रशंसा की। वहीं स्कूल प्रबंधन ने भी इस काम के लिए स्टाफ की पीठ थपथपाई। जानकारी में सामने है कि मां यह राशि अपने बच्चों की बैग में रखकर ईमित्र पर जमा करने जा रही थी। लेकिन यह कियोस्क बंद था। वहीं जल्दबाजी में मां यह राशि भूल गई, जो बच्चे के साथ ही स्कूल चली गई।