Norat Mal Nama
05-Aug-2026
20 अगस्त को निकलेगी देवली से श्री कोटड़ी चारभुजा नाथ की 27वीं विशाल पदयात्रा
श्री कोटड़ी चारभुजा नाथ की 27वीं विशाल पदयात्रा का आयोजन 20 अगस्त से किया जाएगा। देवली स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर से प्रारंभ होने वाली इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। यात्रा 23 अगस्त को कोटड़ी स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री चारभुजा पदयात्रा समिति के राकेश कुमार दिया ने बताया कि पदयात्रा 20 अगस्त को सुबह 9:15 बजे देवली स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर से नगर भ्रमण के बाद विधिवत रवाना होगी। यात्रा में डीजे, ढोल-नगाड़ों एवं जयकारों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे।
यात्रा का प्रथम विश्राम 20 अगस्त को जहाजपुर, 21 अगस्त को रोपा तथा 22 अगस्त को बीरधौड़ में रहेगा। इसके बाद 23 अगस्त को पदयात्री जयकारों के साथ श्री कोटड़ी चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचेंगे।
कोटड़ी पहुंचने पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12:15 बजे मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा।