Breaking News
Tuesday, 31-Mar-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली में आई जिले की पहली लेटेस्ट 1.5 T एमआरआई मशीन,महेश नर्सिंग होम व महेश्वरम हॉस्पिटल में मिलेगी जल्द सुविधा

Norat Mal Nama 31-Mar-2026
देवली में आई जिले की पहली लेटेस्ट 1.5 T एमआरआई मशीन,महेश नर्सिंग होम व महेश्वरम हॉस्पिटल में मिलेगी जल्द सुविधा देवली , क्षेत्र के चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। देवली के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित महेश नर्सिंग होम और महेश्वरम हॉस्पिटल में जिले की पहली '1.5 टी' लेटेस्ट एमआरआई मशीन पहुंच चुकी है, जिसकी इंस्टॉलेशन प्रक्रिया फिलहाल तेजी से जारी है। अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. राघव जिंदल ने बताया कि शरीर की महत्वपूर्ण एमआरआई जांचों के लिए अब स्थानीय मरीजों को जयपुर, कोटा या अन्य बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। यहां तक की समीप के केकड़ी और बूंदी जिले में भी यह सुविधा नहीं है। अब उन्हें देवली में ही अत्याधुनिक संसाधनों के साथ उच्च स्तरीय जांच की सुविधा मिल सकेगी, जो क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हॉस्पिटल संचालक डॉ. महेश जिंदल और डॉ. कल्पना जिंदल ने बताया कि आगामी 3 सप्ताह के भीतर मशीन का संचालन और जांच कार्य पूर्ण रूप से शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के गंभीर रोगियों को समय पर और सटीक उपचार मिल सकेगा। आधुनिक चिकित्सा में एमआरआई मशीन का स्थान अहम है। 1.5 टी लेटेस्ट मशीन के लाभ इस मशीन के माध्यम से शरीर के अंदरूनी अंगों, नसों, हड्डियों और कोमल ऊतकों की स्पष्ट और एचडी क्वालिटी की तस्वीरें प्राप्त होती हैं। यह मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी गंभीर बीमारियों ट्यूमर, स्ट्रोक, स्लिप डिस्क और नसों की सूजन का पता लगाने में सबसे कारगर है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक्स-रे या सीटी स्कैन के विपरीत, एमआरआई जांच में किसी भी प्रकार की हानिकारक विकिरण का उपयोग नहीं होता, जिससे यह मरीज के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। यह मशीन लिगामेंट इंजरी और जोड़ों की बारीक चोटों को पकड़ने में भी सक्षम है, जो सामान्य एक्स-रे में दिखाई नहीं देतीं। देवली में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों का कीमती समय और यात्रा पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा। इससे पहले भी अस्पताल में सीटी स्कैन सहित कई महत्वपूर्ण जांच भी हो रही है। बता दे कि यहां आधुनिक तकनीक से युक्त मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी है। जहां रोगियों के ऑपरेशन किए जाते हैं।

Previous News

Top News