Breaking News
Thursday, 28-May-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाया,नमाजियों के लिए की गई विशेष व्यवस्था

Norat Mal Nama 28-May-2026
देवली,बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाया,नमाजियों के लिए की गई विशेष व्यवस्था देवली ,शहर सहित उपखंड क्षेत्र में त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीस और हारून अंसारी ने बताया कि इस दौरान जयपुर रोड स्थित सीआईएसएफ कंपाउंड की ईदगाह मस्जिद में मुफ्ती बरकतुल्लाह खान ने ईद-उल-अजहा के पर्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खुदा की राह में अपनी सबसे कीमती चीज को भी हुक्म-ए-इलाही में कुर्बान कर देना चाहिए, जिस तरह से हजरत इब्राहिम ने अपने फरजंद बेटे इस्माइल को खुदा की राह में समर्पण किया था। उन्होंने कहा कि हमें हमारे रब और उनके पैगंबर मुहम्मद सल्लाहु अलैहि वसल्लम के बताए हुए पथ पर चलना चाहिए। मुफ्ती बरकतुल्लाह खान ने नमाज अदा करवाई। नमाज के दौरान वतन की खुशहाली, अमन-शांति के लिए रब से दुआ की गई। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे से मिलकर मुबारकबाद पेश की। इसके बाद मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अपने घरों, फार्म हाउस और स्लाटर हाउस आदि पर सुन्नत-ए-इब्राहिमी अदा की। ईद के विशेष व्यंजनों जैसे शीर खुरमा, खीर, सेवइयां, कोरमा, नान और बिरयानी का लुत्फ रिश्तेदारों व दोस्तों के साथ उठाया गया। शरबत का किया वितरण इसे लेकर देवली कॉलेज के सामने अंबेडकर विचार मंच देवली द्वारा नमाजियों के लिए ठंडे पानी व शरबत की व्यवस्था की गई और सभी को ईद की मुबारकबाद दी गई। इस मौके पर अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष पांचूलाल मीणा, सुरेंद्र बैरवा, शंकर हाड़ा, बलवीर सिंह, दिलखुश टाटावत, नरेश वर्मा, मोहन लाल बैरवा और बद्री सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous News

Top News