Breaking News
Monday, 27-Apr-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली। सकल हिन्दू समाज की ओर से "गो-सम्मान आह्वान अभियान" के तहत सोमवार को नगर में विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक रैली के माध्यम से हिन्दू समाज ने गोवंश के संरक्षण और सुरक्षा के लिए ए

Norat Mal Nama 27-Apr-2026
देवली में गो-सम्मान के लिए उमड़ा जनसैलाब, सख्त केंद्रीय कानून और गोपालन मंत्रालय की मांग देवली। सकल हिन्दू समाज की ओर से "गो-सम्मान आह्वान अभियान" के तहत सोमवार को नगर में विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक रैली के माध्यम से हिन्दू समाज ने गोवंश के संरक्षण और सुरक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद की। रैली का शुभारंभ बगीची के बालाजी मंदिर से हुआ। यहाँ से शुरू हुई रैली प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी, जिसमें शामिल हजारों लोगों के हाथों में “गोवंश बचाओ” के नारों वाली तख्तियां थीं। सांवरिया गौशाला के अध्यक्ष लोकेश ग्वाला और विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि सर्व समाज के इस अभियान का उद्देश्य गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नगर भ्रमण के बाद रैली उपखण्ड कार्यालय पहुंची, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से पूरे देश में गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गोपालन मंत्रालय की स्थापना करने और गोवंश की सेवा व सुरक्षा के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाने की मांग की गई। इस दौरान समर्थन के रूप में करीब 5000 हस्ताक्षर युक्त पत्र भी प्रशासन को सौंपे गए। उल्लेखनीय है कि यह आयोजन एक राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत देश की लगभग 5000 तहसीलों और 750 जिलों में एक साथ ज्ञापन सौंपकर सरकार का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकर्षित किया जा रहा है। देवली में आयोजित इस कार्यक्रम को स्थानीय समाज और विभिन्न संगठनों का व्यापक समर्थन मिला, जिससे नगर का माहौल पूरी तरह गो-भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

Previous News

Top News