Norat Mal Nama
26-Aug-2026
देवली,कांग्रेस कमेटी की पालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक गुरुवार को
देवली,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी नगर पालिका चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस संगठन द्वारा चुनावी तैयारियों को लेकर 27 अगस्त को देवली स्थित कांग्रेस कार्यालय में शाम 7 बजे कार्यकर्ता बैठक आयोजित होगी।
बैठक में टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरीश चन्द्र मीना देवली शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पार्षद पद के आवेदकों से संवाद करेंगे।
इस दौरान जिला प्रभारी सुमित गर्ग ,विधानसभा प्रभारी अविचल व्यास द्वारा आगामी नगरपालिका चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, चुनावी रणनीति तथा स्थानीय स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में कार्यकर्ताओं एवं पार्षद पद के आवेदकों से उनके सुझाव एवं विचार भी लिए जाएंगे, ताकि आगामी नगरपालिका चुनावों में पार्टी की तैयारियों को प्रभावी रूप दिया जा सके।