Breaking News
Monday, 27-Apr-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,टोंक पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार डीएसपी हेमराज मुंड के मार्गदर्शन में देवली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बैंक धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Norat Mal Nama 26-Apr-2026
मृतक भाई के बैंक खाते से राशि हड़पने वाला सगा भाई गिरफ्तार देवली ,टोंक पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार डीएसपी हेमराज मुंड के मार्गदर्शन में देवली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बैंक धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि यह मामला एक सगे भाई द्वारा अपने ही मृतक भाई की जमा राशि और बीमा के पैसे अवैध रूप से निकालने से जुड़ा है। मामले की शुरुआत तब हुई जब पीड़िता आरती योगी निवासी राजकोट देवली थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके पति दिनेशनाथ योगी की मृत्यु के बाद उनके बैंक खाते में बीमा राशि और अन्य धन जमा था। आरोप लगाया जा प्रार्थिया के देवर ने उनकी जानकारी के बिना, मृतक के मोबाइल नंबर का उपयोग कर फोन पे और यूपीआई आईडी बनाई और 4 जनवरी 2025 से 10 अक्टूबर के बीच करीब 7 लाख रुपए धोखाधड़ी से निकाल लिए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, बैंक विवरण और यूपीआई ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड का गहन विश्लेषण किया, जिससे आरोपी की संलिप्तता सिद्ध हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वर्तमान में वह पुलिस रिमांड पर है ताकि हड़पी गई राशि और अन्य संपत्तियों की बरामदगी की जा सके। धोखाधड़ी का आरोपी बुद्धिप्रकाश योगी पुत्र किशनलाल योगी है। वह रिश्ते में मृतक दिनेश कुमार योगी का सगा भाई है।

Previous News

Top News