Norat Mal Nama
26-Feb-2026
राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में सौंपा ज्ञापन
देवली ,भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब एवं अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को देवली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध व्यक्त किया।
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि युवा कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक था, लेकिन प्रशासन द्वारा की गई यह गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों का खुला हनन है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस दमनात्मक कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए मांग की है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनके साथियों को अविलंब रिहा किया जाए और भविष्य में शांतिपूर्ण आंदोलनों पर ऐसी कार्रवाई न हो। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई, तो पार्टी प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस दौरान कांग्रेस के राहुल बलसोरा जिला,पदम् जेन दूनी, महादेव मीना,सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।