Breaking News
Thursday, 26-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,विधानसभा सदन में देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलियाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।सरकार ने 17 करोड़ की दी स्वीकृति

Norat Mal Nama 26-Feb-2026
देवली-उनियारा की जर्जर सड़कों की गूंज सरकार ने 17 करोड़ की दी स्वीकृति देवली ,विधानसभा सदन में देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलियाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।सरकार ने 17 करोड़ की दी स्वीकृति वहीं अतिवृष्टि से जर्जर हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण की मांग रखी। विधायक की इस मांग पर उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री दिया कुमारी ने सदन में जवाब में बताया कि क्षेत्र में अतिवृष्टि से कुल 12 सड़कें और 52 पुलिया क्षतिग्रस्त हुई हैं। सरकार द्वारा 6 सड़कों के नवीनीकरण और 15 पुलियाओं की मरम्मत के लिए 17 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है, जिनमें से 2 सड़कों और 1 पुलिया का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 12 पुलियाओं और 2 सड़कों का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। विधायक के पूरक प्रश्न के जवाब में मंत्री ने आश्वस्त किया कि स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के साथ-साथ शेष क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलियाओं का नवीनीकरण व मरम्मत भी प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।

Previous News

Top News