Breaking News
Thursday, 26-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,शहर मंडल देवली की बैठक बुधवार को नगर पालिका सभागार में हुई, जिसमें आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और प्रधानमंत्री के अजमेर दौरे को लेकर तैयारी और चर्चा की गई।

Norat Mal Nama 26-Feb-2026
अजमेर जनसभा को ऐतिहासिक बनाने और निकाय चुनाव पर हुई चर्चा देवली ,शहर मंडल देवली की बैठक बुधवार को नगर पालिका सभागार में हुई, जिसमें आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और प्रधानमंत्री के अजमेर दौरे को लेकर तैयारी और चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने की। मुख्य वक्ता के रूप में हेमंत लांबा और मंडल संगठन प्रभारी के तौर पर विनय ताकर उपस्थित थे। अंकित जैन डाबर ने मंडल की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। प्रभारी ने संगठन की संरचना पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया और विश्वास दिलाया कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को जल्द ही विभिन्न मोर्चों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। मुख्य वक्ता लांबा ने 28 फरवरी को अजमेर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा पर जोर देते हुए इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दिलाया और कार्यकर्ताओं को अधिकाधिक संख्या में लोगों को ले जाने की जिम्मेदारी दी। आगामी निकाय चुनाव पर चर्चा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के मूल और सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही चुनाव में प्राथमिकता के साथ मौका दिया जाएगा। बैठक के दौरान शिवजीराम प्रतिहार, नवल चतुर्वेदी, नवनीत नागर और राजकुमारी सेन ने भी सुझाव दिए। संचालन महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा द्वारा किया गया। यहां शहर उपाध्यक्ष रवि बलसोरा, नंदलाल सैनी, मंत्री मुकेश मीणा, कोषाध्यक्ष सुनील सेठी, कार्यालय मंत्री नंदसिंह शक्तावत, कुलदीप सेन, सुमित गौतम, शिवजी धाकड़, भानु ग्वाला, अजय सिंह शक्तावत, सुरेश अग्रवाल, राजीव गोयल, तुलसीराम ग्वाला, संजय सिंहल, महेश शर्मा, सतीश चौधरी, मुकुट धाकड़, लक्ष्मण धाकड़, कुलदीप चौधरी समेत मौजूद थे।

Previous News

Top News