Breaking News
Monday, 25-May-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,टोंक केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड देवली शाखा परिसर में रविवार को 16 बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधकारिणी सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

Norat Mal Nama 25-May-2026
देवली,टोंक केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड देवली शाखा परिसर में रविवार को 16 बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधकारिणी सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन राजस्थान राज्य सहकारी संघ जयपुर एवं टोंक केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के संयुक्त समन्वय से किया गया। प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान राज्य सहकारी संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद रफीक ने सहकारिता विभाग की योजनाओं, सहकार से समृद्धि तथा सदस्यों की जागरूकता विषय पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं विनोद पहाड़िया ने एमएसपी खरीद, जीआरए, परिवर्तन, नई समितियों के गठन, विविधतापूर्ण आमसभा एवं नियमित ऑडिट करवाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम में को-ऑपरेटिव बैंक देवली शाखा प्रबंधक शुभम जैन ने सीसीबी ऋण योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी देते हुए किसानों एवं समिति सदस्यों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान सहकारी समितियों में व्यवस्थाओं की कमी, खाद-बीज लाइसेंस एवं उर्वरकों की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण शिविर में 88 संचालक सदस्यों ने भाग लेकर सहकारिता योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

Previous News

Top News