Breaking News
Monday, 25-May-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,व्यापार महासंघ ने उठाई आवाज: स्थानीय बस स्टैंड को अन्यत्र स्थानांतरित करने का किया विरोध

Norat Mal Nama 25-May-2026
देवली ,व्यापार महासंघ ने उठाई आवाज: स्थानीय बस स्टैंड को अन्यत्र स्थानांतरित करने का किया विरोध देवली में व्यापारियों ने स्थानीय बस स्टैंड को शहर से बाहर स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया है। व्यापार महासंघ देवली ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर बस स्टैंड को वर्तमान स्थान पर ही संचालित रखने तथा शहर की कृषि मंडी को विशिष्ट श्रेणी की मंडी घोषित करने की मांग की है। व्यापार महासंघ देवली के अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर स्थानीय बस स्टैंड को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि बस स्टैंड को शहर से बाहर स्थानांतरित करने से छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान बस स्टैंड शहर के व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है और इसके स्थानांतरण से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम होने की आशंका है, जिससे व्यापार प्रभावित होगा। व्यापार महासंघ ने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान बस स्टैंड पर पर्याप्त स्थान उपलब्ध है, इसलिए इसे स्थानांतरित करने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही प्रशासन से मांग की गई है कि बस स्टैंड के लिए नई जमीन आवंटित करने के बजाय वर्तमान स्थान को ही विकसित किया जाए। ज्ञापन में शहर स्थित कृषि उपज मंडी को विशिष्ट श्रेणी की मंडी घोषित करने की मांग भी रखी गई है। व्यापारियों का कहना है कि पूर्व में मंडी को शहर से लगभग सात किलोमीटर दूर स्थानांतरित किए जाने से व्यापार पर विपरीत असर पड़ा था, इसलिए किसानों और व्यापारियों के हित में मंडी को विशेष दर्जा दिया जाना चाहिए। व्यापार महासंघ ने जनहित को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड को यथास्थान बनाए रखने और व्यापारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

Previous News

Top News