Breaking News
Monday, 23-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली, श्री नामदेव छीपा समाज हितकारिणी समिति जिला टोंक की त्रैमासिक बैठक देवली में संपन्न हुई ,बैठक में समाज सुधार के कई निर्णय लिए गए

Norat Mal Nama 23-Feb-2026
देवली, श्री नामदेव छीपा समाज हितकारिणी समिति जिला टोंक की त्रैमासिक बैठक का आयोजन हितकारिणी समिति की देवली उप शाखा द्वारा श्री रावणा राजपूत धर्मशाला देवली में संपन्न हुई कार्यक्रम की शुरुआत श्री नामदेव जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात सभी आगंतुकों देवली उपशाखा अध्यक्ष महेंद्र मेडतवाल एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। बैठक में जिला महामंत्री मनीष नामा द्वारा गत बैठक एवं आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक में समाज की होने वाली शादियों में होने वाले अपव्यय को कम करने हेतु विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें। साथ ही सर्वसम्मति से मृत्यु भोज में लहन व पहरावनी नहीं करने का निर्णय लिया गया। सुरेंद्र नामा द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन करवाने का प्रस्ताव रखा गया जिसमें सीताराम नामा दुनी वालो ने 51000 रुपए देने की घोषणा की। उमेश नामा के सुझाव पर समस्त टोंक जिला छीपा समाज कर्मचारी महासंघ का गठन करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। इसी प्रकार रामचरण नामा ने भी व्यापारिक प्रकोष्ठ बनाने का सुझाव दिया। आगामी बैठक में समाज के सभी मंदिर ,धर्मशालाओं ,एवं उपलब्ध जमीनों की सूची तैयार करने का कार्य विभिन्न ब्लॉक स्तरीय अध्यक्षों को दिया गया।साथ ही साथ उन्हें अपनी सक्रिय कार्यकारिणी अति शीघ्र घोषित करने के लिए भी प्रेरित किया गया। श्री नामदेव छीपा समाज हितकारिणी समिति जिला टोंक के अध्यक्ष सत्यनारायण नामा द्वारा सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों का एक दूसरे से परिचय करवाया गया।अंत में श्री नामदेव जी की आरती गाकर बैठक का समापन किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश मेडतवाल,नौरतमल नामा , रामबाबू नामा, उमेश नामा , सुरेंद्र नामा , मनोज छीपा, महेंद्र मेडतवाल ,रजनीकांत नामा, उमाकांत नामा, रामचंद्र नामा, दुर्गालाल नामा, जतिन नामा, पुरुषोत्तम नामा, आशीष नामा,रामरतन बेडवाल,श्याम लाल नामा, सीताराम नामा, कल्याण मल नामा,दीपक नामा, उमाशंकर नामा,चंद्रमोहन नामा,महावीर आर नामा, डॉ राम बाबू नामा, यतेंद्र नामा सहित टोंक जिला क्षेत्र के समाज बंधु उपस्थित रहे

Previous News

Top News