Breaking News
Sunday, 22-Feb-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली। श्री जाट समाज विकास समिति, देवली की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सिरोही ग्राम स्थित देहलवाल जी मंदिर परिसर में जाट धर्मशाला में आयोजित हुई।

Norat Mal Nama 22-Feb-2026
देवली। श्री जाट समाज विकास समिति, देवली की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सिरोही ग्राम स्थित देहलवाल जी मंदिर परिसर में जाट धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान आगामी 11 मई को “जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह” भव्य रूप से आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। समारोह में विगत दो वर्षों तथा वर्तमान वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों, साथ ही सरकारी सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय बनाने हेतु शीघ्र ही एक अलग आयोजन समिति का गठन किया जाएगा, जो कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का दायित्व संभालेगी। बैठक में समाज में सादगी और संतुलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामाजिक परंपराओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि विवाह समारोहों में केवल 5 तोला सोना चढ़ाने की परंपरा को अपनाया जाए तथा मायरे में सहयोग गुप्त रूप से लिफाफे के माध्यम से किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे निर्णय समाज में अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण, आर्थिक संतुलन और सामाजिक समानता को प्रोत्साहित करेंगे। समिति सदस्यों ने प्रतिभा सम्मान समारोह को समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों और युवा अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन होगा तथा शिक्षा व प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक माहौल बनेगा। बैठक का समापन समाज की एकता, प्रगति और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ।

Previous News

Top News