Breaking News
Saturday, 21-Mar-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,अलविदा जुम्मे पर मस्जिदों में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ,ईद-उल-फितर की नमाज सीआईएसएफ स्थित ईदगाह में शनिवार सुबह 9:15 बजे अदा की गई

Norat Mal Nama 21-Mar-2026
देवली,अलविदा जुम्मे पर मस्जिदों में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ,ईद-उल-फितर की नमाज सीआईएसएफ स्थित ईदगाह में शनिवार सुबह 9:15 बजे अदा की गई देवली,माहे रमजान के पवित्र महीने के अंतिम जुम्मे "जुमातुल विदा" के अवसर पर शाही जामा मस्जिद में इमाम हाफिज कारी अमान रज़ा संभली ने नमाज अदा करवाई। वहीं अल अंसार मस्जिद में कारी हिदायतुल्लाह खां, एजेंसी मस्जिद में मुफ्ती बरतुल्लाह खान, सीआईएसएफ मस्जिद में हाफिज मुकीम रज़ा, कोटा-अजमेर बाईपास मस्जिद में हाफिज रहबर रज़ा, गौसिया मस्जिद में हाफिज शाहिद रजा और देवली गांव मस्जिद में मौलाना शमीउल्लाह रज़ा ने नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद हाथ फैलाकर विश्व कल्याण, शांति, आपसी सौहार्द्र और वतन की खुशहाली व अच्छी वर्षा के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। इस मुबारक मौके पर शाही इमाम हाफिज अमान रज़ा ने रमजान की बरकतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक माह के प्रशिक्षण से मिली नेकी और बुराई से दूर रहने की सीख को बाकी 11 महीनों में भी जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने अपील की कि समाज के सक्षम लोग ईद से पहले अपनी जकात और फितरा जरूर निकालें, ताकि निर्धन और वंचित तबके के लोग भी समाज की मुख्य धारा के साथ खुशी-खुशी ईद मना सकें। समाज प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश और हारून अंसारी ने बताया कि आगामी ईद-उल-फितर की नमाज सीआईएसएफ स्थित ईदगाह में शनिवार सुबह 9:15 बजे अदा की गई

Previous News

Top News