Norat Mal Nama
17-May-2026
देवली,अखिल भारतीय माली समाज टोंक के जिला अध्यक्ष बने महावीर माली,केसर माता मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन, समाजहित के कई अहम निर्णय
देवली/टोंक। अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान टोंक की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को दौलता मोड़ स्थित केसर माता मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई, जिसमें नई जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से पनवाड़ निवासी महावीर प्रसाद माली को अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान टोंक का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद माली उनियारा खुर्द ने की। वहीं संरक्षक प्रहलाद जी तलाईच उनियारा खुर्द ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल धोलास्या भीलवाड़ा की अनुशंसा पर महावीर माली को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही नई कार्यकारिणी में प्रहलाद की तलाईच को संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया।
बैठक में समाज के विकास एवं संगठन मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, तहसील स्तर पर माली समाज छात्रावास हेतु भूमि आवंटन करवाने, लाइब्रेरी निर्माण, प्रतिवर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने, संस्था का रजिस्ट्रेशन करवाने एवं गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह आयोजन जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी।
कार्यक्रम में टोंक जिले के पनवाड़, बंथली, हरिसिंह का लांबा, उनियारा, झाड़ली एजेंसी, दुर्गापुर, ऊंचा, देवपुरा, दूनी, देवली शहर एवं देवली गांव सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी 15 दिनों में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने का भी निर्णय लिया गया। महावीर माली के जिला अध्यक्ष बनने पर समाजबंधुओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर छगनलाल, मुकेश कुमार, शिवराज, राजेश, प्रहलाद, बाबूलाल, रामरतन, रामकिशन, चांदमल, नंदलाल, शंकर, प्रेमचंद, रामराज, कैलाश, हरिशंकर, सुखदेव, बजरंग, रंगलाल, उदालाल, कानाराम, पत्रकार सीताराम ऊंचा एवं पत्रकार भैरूलाल देवली सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।