Breaking News
Monday, 18-May-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर के विधायक कोष से विधानसभा क्षेत्र के 59 दिव्यांग जनों को सोमवार को स्कूटी का वितरण किया जाएगा।

Norat Mal Nama 17-May-2026
देवली में 59 दिव्यांगों को मिलेगी स्कूटी, प्रभारी मंत्री और विधायक करेंगे वितरण देवली ,स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर के विधायक कोष से विधानसभा क्षेत्र के 59 दिव्यांग जनों को सोमवार को स्कूटी का वितरण किया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन 18 मई सुबह 11 बजे नगर पालिका परिसर में किया जाएगा। इस समारोह में ऊर्जा एवं जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर और जिला कलक्टर टीना डाबी द्वारा पात्र दिव्यांग जनों को विधायक निधि से स्वीकृत स्कूटियों की चाबियां सौंपी जाएंगी। भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर ने बताया कि स्कूटी वितरण के इस कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के साथ-साथ क्षेत्र के आमजन और पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। विधायक के इस कदम से क्षेत्र के दिव्यांगों को आवागमन में सुगमता होगी और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

Previous News

Top News