Norat Mal Nama
15-Aug-2026
देवली के पनवाड़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
देवली उपखंड के पनवाड़ ग्राम में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पनवाड़ प्रशासक सत्यनारायण माली ने ग्राम पंचायत पनवाड़ सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानो सहित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, उप डाकघर, पुलिस चौकी, उप स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ियों, सहकारी समिति मैं ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य सुशीला मीणा में ध्वजारोहणकर स्वतंत्रता दिवस उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि केशव गर्ग अध्यक्ष पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली विशिष्ट अतिथि गजराज सिंह महावीर प्रसाद माली राजकुमार, खटीक, पूर्व सरपंच कानाराम मीणा, एडवोकेट रणजीत बैरवा, पूर्व सरपंच उमराव सिंह, सुरेश अजमेरा, मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के देशभक्ति प्रस्तुतियां दी गई जिससे सभी ग्राम वासियों का और अतिथि गणों का मनमोहित हो गया भामाशाहों में केशव गर्ग कीर्ति गर्ग निवासी देवली मैं विद्यालय विकास हेतु ₹51000 की सहायक राशि भेंट की है और पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली द्वारा सभी प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए पारितोषिक वितरण किया गया है। विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाहों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात मिठाई वितरित की गई और स्वतंत्रता दिवस पर स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल और माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर,प्रिया पब्लिक स्कूल में भी बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत पनवाड़ मुख्यालय पर झंडा रोहण कर मिठाई वितरित की गई झंडा रोहन के दौरान पंचायत प्रशासन सहित पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विनोद मीणा पूर्व सरपंच शिवराज माली माली समाज महावीर प्रसाद माली सुरेश अजमेरा, धर्मराज वर्मा, शराफत अली, भाजपा देहात मंडल महामंत्री दुर्गा लाल वर्मा, संपत सिंह नरूका, सुनील माली, शहिद खा, शाहिद ग्रामीण मौजूद रहे उसके बाद आज ग्राम पंचायत पनवाड़ में ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रस्ताव लिए गए।