Norat Mal Nama
12-Mar-2026
देवली,अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस लता मनोज कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा और नवीन कानूनों की दी।साइबर सुरक्षा एवं नवीन न्याय संहिता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय, देवली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर "साइबर सेफ्टी एवं नवीन न्याय संहिता" विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. डॉ. पीएम वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अतिरिक्त महानिदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए राज कॉप सिटीजन ऐप के प्रभावी उपयोग, बैंक KYC अपडेट के नाम पर होने वाली ठगी, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के व्यावहारिक तरीके साझा किए। इसके साथ ही उन्होंने नवीन आपराधिक कानूनों और पॉक्सो एक्ट के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्राओं को कानूनी रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। आयुक्त कॉलेज शिक्षा डॉ. ओपी बैरवा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. ज्योति गुप्ता, रामप्रसाद चौधरी एवं रवीन्द्र कुमार जांगिड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक आचार्य अनन्त चौधरी, सत्यनारायण मीणा, निशा मीणा, सुमन मीणा, निकिता वर्मा, निकिता मंगल, प्रियंका जैन, डॉ. वंदना यादव, राजकुमार सैनी और रामोतार सैनी सहित शैक्षणिक स्टाफ था।