Norat Mal Nama
12-Oct-2026
पंचायत समिति देवली में 1.37 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
देवली , कार्यालय रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) पंचायत समिति देवली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र के सभी 25 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 37 हजार 503 दर्ज की गई है।
इनमें महिला मतदाताओं की तुलना में पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है। कुल मतदाताओं में 70,559 पुरुष मतदाता तथा 66,944 महिला मतदाता शामिल हैं, जो आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। समिति क्षेत्र के 25 वार्डों में कुल 149 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो क्षेत्र संख्या 9 में सबसे अधिक 6,922 मतदाता हैं, जिनमें 3,523 पुरुष और 3,399 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं क्षेत्र संख्या 23 में सबसे कम 4,185 मतदाता हैं, जिनमें 2,161 पुरुष और 2,024 महिला मतदाता दर्ज हैं। निर्वाचन विभाग द्वारा इन सभी क्षेत्रों में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।