Breaking News
Monday, 12-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली में शाखा संगम कार्यक्रम संपन्न, 18 शाखाओं के 200 स्वयंसेवक हुए शामिल

Norat Mal Nama 12-Oct-2026
देवली में शाखा संगम कार्यक्रम संपन्न, 18 शाखाओं के 200 स्वयंसेवक हुए शामिल Deoli News 12 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली क्षेत्र का शाखा संगम कार्यक्रम रविवार को कुचलवाड़ा रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सेवा विभाग प्रमुख सुरेश कुमार का मुख्य वक्तव्य रहा। उन्होंने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए संगठनात्मक कार्यों और सेवा भावना को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में देवली क्षेत्र की करीब 18 शाखाओं के 200 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न शाखाओं के बीच समन्वय एवं संगठनात्मक एकता को मजबूत करने के साथ ही स्वयंसेवकों में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

Previous News

Top News