Breaking News
Monday, 12-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,डांडिया की खनक और गरबा की धूम, आज से नवरात्रि सजेगी महफ़िल

Norat Mal Nama 12-Oct-2026
देवली,डांडिया की खनक और गरबा की धूम, आज से नवरात्रि सजेगी महफ़िल विभिन्न प्रतियोगिताओं व विशेष परिधानों का रहेगा आकर्षण ) नगर पालिका मंडल देवली के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 9 दिवसीय डांडिया-गरबा रास महोत्सव का विधिवत शुभारंभ 12 अक्टूबर से होगा। नगर पालिका की जानकारी के अनुसार, महोत्सव का उद्घाटन रात 8:15 बजे नगर पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी, उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन, पार्षदों एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा। यह महोत्सव 12 से 20 अक्टूबर तक नगर पालिका परिसर में आयोजित होगा। प्रतियोगिताएं एवं विशेष आकर्षण: आयोजन में विभिन्न प्रकार के गरबा, कपल गरबा, एकल गरबा डांस, डांडिया सजावट तथा पूजा थाल सजावट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा गुजराती ड्रेस एवं राजपूती ड्रेस जैसे पारंपरिक परिधान विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन में महिलाओं के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। इसे लेकर पांडाल तैयार किया गया है। यहां देवी स्वरूप माताजी की प्रतिमा भी विराजमान की गई है।

Previous News

Top News