Breaking News
Thursday, 11-Jun-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली पिछले 17 मई को जयपुर के अमरापुर दरबार से संतों के आशीर्वाद के साथ शुरू हुई सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा अपने निर्धारित सफर के तहत देवली पहुंची।

Norat Mal Nama 11-Jun-2026
सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा का देवली में स्वागत हुआ देवली पिछले 17 मई को जयपुर के अमरापुर दरबार से संतों के आशीर्वाद के साथ शुरू हुई सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा अपने निर्धारित सफर के तहत देवली पहुंची। यह यात्रा राजस्थान के सभी जिलों में करीब 5 हजार किलोमीटर का सफर तय कर रही है और इसका समापन 14 जून को जोधपुर में होगा। देवली पहुंचने पर यात्रा का स्वागत पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष विनोद धर्मानी के नेतृत्व में किया गया। भारतीय सिंधु सभा प्रदेश संरक्षक पूर्व अध्यक्ष राजस्थान सिंधी अकादमी मोहनलाल वाधवानी ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सिंधी समाज की संस्कृति, संस्कारों और भाषा से नई पीढ़ी को जोड़ना है। उन्होंने सिंधी भाषा, व्यंजन, त्योहारों को बढ़ावा देने, जिला स्तरीय सिंधु संस्कृति सम्मेलन आयोजित करने, युवा एवं मातृशक्ति के लिए बाल संस्कार शिविर लगाने, सिंधी भाषा कोर्स की कक्षाएं संचालित करने तथा जनगणना में समाज की सक्रिय भागीदारी निश्चित करने पर जोर दिया। यात्रा में प्रदेश महामंत्री गिरधारी लाल ज्ञानाणी एवं जयपुर संभाग के प्रभारी अशोक छाबड़ा सहित भारतीय सिंधु सभा के सदस्य महेश कोडवानी ने भी अपने संबोधन में सिंधी भाषा बोलने, पारंपरिक व्यंजन बनाने, त्योहार मनाने और अपनी समृद्ध संस्कृति को संरक्षित एवं प्रसारित करने की बात कही।

Previous News

Top News