Breaking News
Thursday, 11-Jun-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली , डॉ. अम्बेडकर विचार मंच सेवा समिति देवली द्वारा उपखण्ड अधिकारी को दिए गए एक ज्ञापन के माध्यम से विद्युत निगम कर्मचारियों की लापरवाही के खिलाफ धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी गई है।

Norat Mal Nama 11-Jun-2026
धरना प्रदर्शन की चेतावनी, घायल को न्याय दिलाने की मांग देवली , डॉ. अम्बेडकर विचार मंच सेवा समिति देवली द्वारा उपखण्ड अधिकारी को दिए गए एक ज्ञापन के माध्यम से विद्युत निगम कर्मचारियों की लापरवाही के खिलाफ धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी गई है। ज्ञापन में बताया कि एक सप्ताह पूर्व दुर्गापुरा निवासी धनराज बैरवा विद्युत निगम कर्मचारियों एवं एफआरटी ठेकेदार की लापरवाही के चलते करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूर्व में भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था और सात दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने और संवेदनशीलता न दिखाए जाने के विरोध में अब संघर्ष का निर्णय लिया गया है। अम्बेडकर विचार मंच के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के आग्रह पर आगामी 15 जून सुबह 8 बजे से निगम कार्यालय देवली के गेट पर धरना दिया जाएगा। समिति ने उपखण्ड अधिकारी से इस धरना प्रदर्शन की अनुमति देने एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। इस दौरान मंच अध्यक्ष पांचूलाल मीणा, सुरेंद्र बैरवा, त्रिलोकचंद, विनोद मीणा समेत मौजूद थे।

Previous News

Top News